Headlines

Tosham Bhiwani News | Shruti Choudhary Inaugurates Road Projects


मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस की गुटबाजी का जवाब देते हुए भगवान का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े।

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी का हाथ जोड़ते हुए एक वीडियो मंगलवार को अचानक सुर्खियों में आ गया। मामला था भिवानी जिले के तोशम का, जहां मंत्री आंगन मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने कई करोड़ रुपए की विभिन्न स

.

इसके बाद मीडिया से रुबरू हुई तो उनके सामने कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल पूछा गया। इस पर मंत्री ने तुरंत ही हाथ जोड़ लिए और कहा-

QuoteImage

यह तो कांग्रेस का पुराना काम है। मैं तो यही कह सकती हूं कि जब भी मैं इनको देखती हूं तो भगवान का धन्यवाद करती हूं कि प्रभु अच्छा हुआ जो वहां से छुटके निकले।

QuoteImage

मंत्री यहीं नहीं थमी, उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये चरम सीमा पर जा रहे हैं। जब इन्होंने कहा था कि वोट चोरी हो रही है, तो तोशाम जाकर देख लें। यहां गांव-गांव जाएं, क्या कोई यहां मान सकता है कि वोट चोरी हुई है। अपना यह अभियान तोशाम से ही शुरू करें। अगर कोई वोट चोरी यहां हुई है तो जवाब मिल जाएगा कि कांग्रेस का क्या चल रहा है।

तोशाम में आयोजित आंगन मिलन समारोह में पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी।

तोशाम में आयोजित आंगन मिलन समारोह में पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी।

पहले वो काम, जिनका मंत्री ने तोशाम में शुभारंभ किया…

  • विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला : मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में 10 करोड़ रुपए की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखी। गांव रिवासा में खेल ट्रैक, गांव धारण में बैक्वर्ड क्लास चौपाल, निंगाणा में सामुदायिक भवन, गांव संडवा, बुडान, छपार राढय़ान, जोगियान और गारनपुरा में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा जाएगा। इस दौरान मंत्री ने किसाऊ बांध परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सिरे चढ़ने से यमुना में करीब 1300 क्यूसेक पानी आएगा, जिससे किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार पूरा पानी मिल सकेगा।
  • 10 करोड़ से तोशाम में बाईपास का निर्माण होगा : मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तोशाम बाईपास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही 6 गांवों समेत अन्य ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का नवीनीकरण और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके पूरा कराया जा रहा है।
  • नहरी तंत्र सुधार के लिए 6000 करोड़ की परियोजना : मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश के नहरी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक की करीब 6000 करोड़ रुपए की बड़ी परियोजना तैयार की गई है। 13 अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में इसकी मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे जल प्रबंधन और नहरी सुधार का व्यक्तिगत तौर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी।

सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी।

अब जानिए क्यों मंत्री ने गुटबाजी के सवाल पर हाथ जोड़े…

  • चुनाव के वक्त मां-बेटी ने कांग्रेस से किया था किनारा : हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने दो साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। 2024 के लोसभा चुनाव के वक्त उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा था। इसमें किरण ने लिखा था कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया। इसके बाद दोनों ने 19 जून 2024 को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूदगी BJP जॉइन कर ली थी।
  • टिकट मांग रही थी श्रुति चौधरी, हुड्‌डा के करीबी को मिली : 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को हरियाणा में 5-5 सीटों पर जीत मिली थी। किरण चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी श्रुति चौधरी टिकट मांग रही थी। श्रुति इस सीट पर एक बार सांसद भी रह चुकी है, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटकर पूर्व सीएम हुड्‌डा के खास महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह को दे दिया था। इससे किरण नाराज हो गई और चुनावी प्रचार से भी पूरी तरह दोनों ने दूरी बना ली थी। हालात ये बने कि राव दान सिंह चुनाव हार गए।
  • इस्तीफे में किरण और श्रुति चौधरी ने कई बातें लिखी थीं: किरण चौधरी ने लिखा था कि मैंने जिंदगी के 4 दशक वफादारी से कांग्रेस पार्टी को दिए। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस को निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है। मुझे सुनियोजित तरीके से दबाया गया। साजिशें रची गई। वहीं, श्रुति चौधरी ने लिखा था कि दुर्भाग्य से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई है, जिन्होंने अपने स्वार्थ और छोटे हितों के लिए पार्टी के हित से समझौता किया है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

खट्टर के बयान पर श्रुति चौधरी बचाव में उतरीं:दादरी में बोलीं-विपक्ष ने तोड़-मरोड़कर पेश किया; ‘इमरजेंसी के दलाल’ नारे का जिक्र किया था

हरियाणा के सीएम रहे बंसीलाल को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा दिए गए विवादित बयान पर अब कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने उनका पक्ष लिया है। श्रुति ने कहा-मनोहर लाल के बयान को गलत तरीके से पेश कर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *