Headlines

UP Flood Crisis & Bihar Red Alert

  • Hindi News
  • National
  • UP Flood Crisis & Bihar Red Alert | Monsoon Rain Forecast Madhya Pradesh

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को तरबतर करने के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में एक्टिव होगा। शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।

यूपी में गुरुवार को मौसम बदल गया। गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश हुई। नदियों के उफान पर होने से 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है।

मौसम विभाग ने बिहार में पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, नालंदा और सीतामढ़ी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए। बचाव दल ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि 10 अभी टनल के अंदर फंसे हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मप्र के मऊगंज में हो रही तेज बारिश के चलते यहां के फेमस बहुती वाटरफॉल में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का तेज सैलाब दिखाई दिया।

मप्र के मऊगंज में हो रही तेज बारिश के चलते यहां के फेमस बहुती वाटरफॉल में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का तेज सैलाब दिखाई दिया।

यूपी के 15 जिलों में तेज बारिश हुई। गोरखपुर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं।

यूपी के 15 जिलों में तेज बारिश हुई। गोरखपुर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए।

शिमला के ढली में गुरुवार शाम को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिर गई। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी के नीचे से गुजरने वाला रास्ता भी बंद हो गया।

शिमला के ढली में गुरुवार शाम को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिर गई। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी के नीचे से गुजरने वाला रास्ता भी बंद हो गया।

बांसवाड़ा जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इससे आजाद चौक क्षेत्र में पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता नजर आया।

बांसवाड़ा जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इससे आजाद चौक क्षेत्र में पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता नजर आया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *