मोहाली में जीरकपुर के PR-7 रोड पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रधान ढाबे के पास पत्थरों से लदे एक ट्रक का अचानक स्टेयरिंग जाम हो गया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कचरा उठाने वाले ट्रक से टकरा गया। इसके बाद दो और ट्रकों को चपेट मे
.

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

एक वाहन सड़क के दूसरी साइड जाकर गिरा
मोहाली से डेराबस्सी जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार पत्थरों से भरा ट्रक मोहाली से डेराबस्सी की तरफ जा रहा था। प्रधान ढाबे के पास अचानक उसका स्टेयरिंग जाम हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक ने दो अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के कारण PR-7 रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम लग गया।
मालिक मौके पर पहुंचे, आपस में किया समझौता
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रकों के मालिक मौके पर पहुंच गए। वाहनों को हुए नुकसान को लेकर उन्होंने आपस में बातचीत की और समझौता कर लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। वाहन हटने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।
