![]()
भिवानी में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट एवं महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय हनुमान जोहड़ी धाम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। इस बार के आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें केवल उत्कृष्ट शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित 133 प्रमुख समाजसेवियों को भी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन में देश भर के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी उत्साही भागीदारी दर्ज कराई। हरियाण महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता समारोह को बाल योगी महंत चरण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचन ने उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाण महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने की। जबकि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की। इस अवसर पर हरियाणा मा टीकला बोर्ड के चेयरमैन अनुप सिंह, मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. धीरज परिहार आदि मौजूद रहे। शिक्षक आने वाली पीढ़ियों के चरित्र का निर्माण करते है-सांसद मुख्यातिथि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि एक शिक्षक न केवल राष्ट्र का निर्माता होता है, बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के चरित्र का निर्माण भी करता है। ऐसे मंचों के माध्यम से जब शिक्षकों और समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है, तो इससे समाज में सकारात्मकता और जनसेवा की भावना को बल मिलता है। इस मौके पर हरियाण महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि भिवानी की धरती हमेशा से ही धर्म, शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रतीक रही है। इस प्रकार के भव्य राष्ट्रीय आयोजनों से क्षेत्र का नाम रोशन होता है और युवाओं को समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
Source link
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर 13 प्रदेशों के अध्यापक सम्मानित:भिवानी सांसद बोले-शिक्षक करते है चरित्र निर्माण, जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक के लोगों ने लिया हिस्सा
