Headlines

सैनिकों का सम्मान करना समाज व राष्ट्र का कर्तव्य है : बिरंची नारायण




सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंप-2 स्थित तिरंगा पार्क में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिरंची नारायण ने कहा कि जिन वीर जवानों का आज सम्मान किया जा रहा है, उन्होंने माइनस 50 डिग्री तापमान में सियाचिन से लेकर प्लस 50 डिग्री तापमान वाले थार के रेगिस्तान तक देश की रक्षा की है। ऐसे वीर सैनिकों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों से सेवा ही संगठन का मूल मंत्र रहा है। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक का सफर सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण की भावना से जुड़ा रहा है। इसी सेवा संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है। समारोह में पूर्व सैनिक ललन प्रसाद और सूबेदार मेजर बीके झा ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और आयोजन के लिए भाजपा का आभार जताया। समारोह में एसके दुबे, लव कुमार, कैप्टन श्रीनिवास कुमार, विनोद कुमार, सूबेदार सुरेंद्र, प्रदीप कुमार झा, राजू कुमार, सुनील कुमार, मदन मोहन सिंह, पवन सिंह, मुन्ना प्रसाद, चंदन कुमार, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, लालमणि, अशोक कुमार चौधरी, सुशील कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, एसके मिश्रा, गोरी शंकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महामंत्री रामलाल सोरेन, धीरज झा, जयप्रकाश तापड़िया, हरीश चंद्र सिंह, ब्रज दुबे, जितेंद्र गोस्वामी, विनय किशोर, सुजीत चक्रवर्ती, सुभाष प्रसाद सिंह, केके बोराल, मंतोष ठाकुर आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *