Headlines

अंबाला में किसान से 1.35 लाख रुपए ठगे:खुद को बैंक कर्मचारी बनकर बात की, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने का दिया झांसा




अंबाला जिले के गांव मोहड़ी में एक किसान से क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने के बहाने 1 लाख 35 हजार 565 रुपए की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत और ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर अंबाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव मोहड़ी (पोस्ट ऑफिस भानो खेड़ी) निवासी पीड़ित किसान दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त 2026 को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया। उसने किसान को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर लगी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की अवधि समाप्त हो गई है और इसे रिन्यू कराने के लिए 21 हजार 218 रुपए का भुगतान करना होगा। किसान से क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली किसान दलजीत सिंह ने ऐसी किसी पॉलिसी के होने से इनकार किया और उसे बंद करने को कहा। इस पर आरोपी ने पॉलिसी बंद करने का झांसा देकर उनके क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली। क्रेडिट कार्ड की जानकारी मिलते ही ठग ने किसान के खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 35 हजार 565 रुपए निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर 10 हजार 319 रुपए, 21 हजार 218 रुपए, 82 हजार 800 रुपए और 21 हजार 218 रुपए डेबिट होने के मैसेज प्राप्त हुए। जब किसान ने पैसे कटने का विरोध किया, तो आरोपी ने 24 घंटे में रकम वापस आने का झूठा आश्वासन दिया। ठगी का अहसास होने पर ब्लॉक कराया डेबिट कार्ड ठगी का अहसास होने पर पीड़ित किसान ने तुरंत एचडीएफसी बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके घटना की शिकायत दर्ज कराई। धारा 318(4) और 319(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज साइबर क्राइम पोर्टल (CCTNS) से प्राप्त जीरो एफआईआर (संख्या 529) और पीड़ित की दरखास्त पर संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम थाना अंबाला ने 27 अगस्त 2026 को मुकदमा संख्या 85 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 319(2) (पहचान बदलकर धोखाधड़ी करना) के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *