Headlines

अंब में एक्सीडेंट में चचेरे भाई- बहन की मौत:पैदल जा रही महिला से टकराई बाइक, फीस जमा कराने जा रहे थे दोनों




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत पंजोआ में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक पैदल चल रही महिला भी घायल हुई है। मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर (20) पुत्र होशियार सिंह और नेहा (22) पुत्री जय चंद, निवासी चक्क बेहड़ जसवां के रूप में हुई है। घायल महिला सुमन देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बलदेव चंद, निवासी भवरन कंगरूही (थड़ा) हैं। पैदल चल रही महिला से टकराई बाइक जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पंजोआ में हुआ। सक्षम ठाकुर अपनी ताऊ की बेटी नेहा को लेकर अंब में उसकी मेडिकल की फीस जमा करवाने जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे पैदल चल रही सुमन देवी से टकरा गई। जिसके बाद बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर पास की दुकान से रमन कुमार और उनके साथी तुरंत बाहर आए। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी में तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। युवती ने पीजीआई ले जाते हुए तोड़ा दम अस्पताल में जांच के बाद युवक सक्षम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया। युवती नेहा और घायल महिला सुमन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। ऊना में डॉक्टरों ने नेहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई ले जाने से पहले ही नेहा ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला सुमन देवी के परिजन उन्हें उपचार के लिए एम्स ले गए हैं। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस दोनों मृतकों का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *