Headlines

अंब में 14.26 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार:बड़ोह में एसआईयू ऊना की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच इकाई (SIU) ऊना की टीम ने गगरेट उपमंडल के बड़ोह क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी के दौरान 14.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने मामले में हमीरपुर जिले के नादौन निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे एसआईयू की टीम को बड़ोह में नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की और संबंधित संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका। कार की गहनता से तलाशी लेने पर उसके भीतर से 14.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों की शिनाख्त प्रशांत कुमार (निवासी नादौन, हमीरपुर), साहिल अवस्थी (निवासी नादौन, हमीरपुर), अभिनव कोंडल (निवासी झल्लां, नादौन, हमीरपुर) के रूप में हुई है। नशे के स्रोत और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस ऊना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से खरीद कर लाए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। ऊना पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी में लिप्त दिखता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें; सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *