![]()
‘अकाली दल वारिस पंजाब’ ने तरनतारन जिले में अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने झबल रोड स्थित नए कार्यालय में गुरु साहिब का ओट-आसरा लेकर और धार्मिक मर्यादा के साथ अपने नए जिला मुख्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। यह कार्यालय जिला अध्यक्ष भाई चमकौर सिंह धुन और पूरे जिला संगठन के नेतृत्व में शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा की माता बीबी बलविंदर कौर, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और भाई अमरजीत सिंह वांचिरी सहित जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी गतिविधियों और जनसंपर्क का बनेगा केंद्र इस नए जिला मुख्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य तरनतारन जिले में पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाना और गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना है। यह कार्यालय पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपस में तालमेल बैठाने, रणनीतिक बैठकें आयोजित करने और क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस केंद्रीय कार्यालय के शुरू होने से जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
Source link
अकाली दल वारिस पंजाब ने तरनतारन में कार्यालय खोला:अमृतपाल की मां बलविंदर कौर और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी शामिल हुए
