Headlines

अगले महीने से एलडीए के कमर्शल प्लॉट 10-15% महंगे:आवासीय प्लॉट की कीमतें नहीं बढ़ेंगी: वीसी की मंजूरी के बाद अगले महीने से लागू होंगी नई दरें




लखनऊ में कारोबार या कमर्शल निवेश की योजना बना रहे लोगों को अगले महीने से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपनी विभिन्न योजनाओं में कमर्शल प्लॉटों की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए उपाध्यक्ष (वीसी) के पास भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी। हालांकि आवासीय प्लॉट खरीदने वालों को राहत देते हुए एलडीए ने फिलहाल उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक विकास कार्यों की बढ़ती लागत, नई परियोजनाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का खर्च और कमर्शल जमीनों की बढ़ती मांग को देखते हुए मूल्य संशोधन जरूरी माना गया है। इसी आधार पर कमर्शल प्लॉटों के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए आवासीय प्लॉटों की कीमतें यथावत रखी जाएंगी। हाल के वर्षों में एलडीए किफायती आवास और नई टाउनशिप परियोजनाओं पर अधिक फोकस कर रहा है, जिससे घर खरीदने वालों को राहत मिलेगी। ई-ऑक्शन से होता है आवंटन एलडीए अधिकांश कमर्शल प्लॉटों का आवंटन ई-ऑक्शन के माध्यम से करता है। प्राधिकरण पहले बेस प्राइस तय करता है और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को प्लॉट आवंटित किया जाता है। कॉर्नर प्लॉट और चौड़ी सड़क पर स्थित प्लॉटों पर अतिरिक्त प्रीमियम (पीएलसी) भी लिया जाता है। शहर में कमर्शल प्लॉटों की मौजूदा दरें गोमती नगर व विभूति खंड : ₹20,000 से ₹28,000+ प्रति वर्ग फीट एलडीए कॉलोनी (कानपुर रोड/आशियाना) : ₹12,000 से ₹16,000 प्रति वर्ग फीट जानकीपुरम विस्तार/सुल्तानपुर रोड : ₹8,000 से ₹12,000 प्रति वर्ग फीट बसंत कुंज/हरदोई रोड योजना : ₹6,000 से ₹10,000 प्रति वर्ग फीट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *