![]()
जिला प्रशासन के एथलेटिक्स कोच विकास कुमार, क्रिकेट कोच अमित कुमार एवं कुश्ती कोच महादेव राव के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को बीएस कॉलेज मैदान में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अग्निवीर, होमगार्ड तथा अन्य शारीरिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना था। प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के सेन्हा, पेशरार, भंडरा, इरगांव, कुडू सहित विभिन्न क्षेत्रों के धावकों ने भाग लिया। इसके अलावा रांची से भी कई प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम से दसवें स्थान तक आने वाले धावकों को मेडल प्रदान किए गए। वहीं प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुनील को ₹1500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विशाल उरांव को ₹1100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विकास उरांव को ₹700 का पुरस्कार प्रदान किया गया। चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल के साथ एक-एक टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को बेहतर रनिंग तकनीक, अभ्यास और फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं। क्रिकेट कोच अमित कुमार ने संचालन किया। मौके पर साइक्लिंग एसोसिएशन के दीपक हेंब्रम, फुटबॉल खेलो इंडिया की कोच पूजा, कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के कोच महादेव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Source link
अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं को मिला बेहतर मंच
