![]()
अफगानिस्तान ने बुधवार को बेलफास्ट में आयरलैंड पर 42 रन की जीत दर्ज की। टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का आखिरी मैच 15 अगस्त को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 343 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 143 और इब्राहिम जादरान ने 107 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड 48 ओवर में 301 रन पर ऑलआउट हो गई। एंडी बालबर्नी ने 109 और कर्टिस कैम्फर ने 84 रन बनाए। अफगानिस्तान से यमीन अहमदजई ने 4 विकेट और राशिद खान ने 3 विकेट लिए। आयरलैंड के मैकडोनफ ने 3 और गेविन होई ने 2 विकेट चटकाए। अटल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अटल-जादरान ने 231 रन की साझेदारी अफगानिस्तान को शुरुआत में ही झटका लगा। पिछले मैच के टॉप स्कोरर रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद अटल और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी करके पारी संभाली। यह वनडे में अफगानिस्तान के लिए इस विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड करीन सादिक और मोहम्मद शहजाद के नाम था, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 218 रन की साझेदारी की थी। 25वें जन्मदिन पर अटल का शतक अटल ने अपने 25वें जन्मदिन पर शतक लगाया। उन्होंने पारी के बीच के ओवरों में समझदारी से बल्लेबाजी की और जब भी पारी धीमी पड़ने लगी, खासकर स्पिन के खिलाफ बाउंड्री लगाकर फिर से गति बढ़ाई। अटल ने लगातार बाउंड्री लगाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वे 150 रन के करीब पहुंचते दिख रहे थे, लेकिन लॉन्ग ऑन पर गलत टाइमिंग वाले शॉर्ट पर 143 रन पर आउट हो गए। अटल की पारी में 17 चौके और 4 छक्के शामिल थे। आयरलैंड की शुरुआत धीमी रही बड़े लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड ने धीमी शुरुआत की। शुरुआती पहले 8 ओवर में टीम केवल 25 रन बना सकी। यमीन अहमदजई और अजमतुल्लाह उमरजई ने शुरुआती स्पेल में स्विंग गेंदबाजी से आयरिश ओपनर्स को परेशान किया। पॉल स्टर्लिंग लगातार गेंदों से चूकते रहे, जबकि बालबर्नी ने संभलकर बल्लेबाजी की। कैम्फर ने 46 गेंदों में 84 रन बनाए मैच हाथ से निकलने के बाद कर्टिस कैम्फर ने टी-20 अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने 46 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। कैम्फर ने सीधे बल्ले से तेज शॉट लगाकर रन बनाए। वे 48वें ओवर में आयरलैंड के नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनकी पारी से आयरलैंड 300 रन के पार पहुंच सका।
Source link
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ली, अटल और जादरान के शतक
