![]()
चंडीगढ़ | फेस्टिवल और अपकमिंग वेडिंग सीजन को देखते हुए ब्राइडल लुक में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लड़कियां पारंपरिक लुक से समझौता किए बिना स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। सेक्टर-9 में रिचा अग्रवाल ने बताया – अब ब्राइड्स मिनिमलिस्टिक की जगह ज्यादा एक्सपेरिमेंटल और ग्लैमरस लुक पसंद कर रही हैं। वे पारंपरिक चीजों को मॉडर्न टच के साथ मांग रही हैं। इस बार ‘नो पिन लुक’ के साथ दुपट्टा कैरी करना, डायमंड, पर्ल या एमरल्ड जूलरी और लाइट मेकअप के साथ हैवी हेयरस्टाइल ट्रेंड में है। 1. ट्रेडिशनल रॉयल ब्राइड क्लासिक रेड लहंगे को मॉडर्न और फ्यूजन टच दिया गया है। इसमें बुके शेप ब्लाउज, हैवी परांदा और हैवी जूलरी इस्तेमाल होती है। मेकअप में डिफाइंड आइज, स्मोकी टच और न्यूड-रोज लिप्स रखे हैं। बालों में लो-बन (अपडू) बनाकर माथापट्टी और नथ लगाई है। रेड लहंगे के साथ गोल्ड और ग्रीन जूलरी की लेयरिंग इसे रॉयल लुक देती है। 2. मिनिमल ग्लैम ब्राइड यह लुक कम लेयर्स के लिए जानी जाती है। इसमें फुलकारी और पंजाबी स्टाइल के एम्ब्रॉयडरी रेड आउटफिट के साथ सटल मेकअप है। चेहरे पर सॉफ्ट बेस, डिफाइंड ब्रो और स्मोकी आइज रखी हैं। बालों को साइड-पार्टेड और सॉफ्ट वेवी रखकर पर्ल एसेसरीज से सजाया है। यह लुक कंटेम्परेरी ब्राइड के लिए परफेक्ट है। 3. मिलेनियल ब्राइड शैंपेन और पेस्टल कलर्स से इंस्पायर्ड यह लुक डे वेडिंग, एंगेजमेंट और रिसेप्शन के लिए बेस्ट है। इसमें बारीक सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी वाले शैंपेन-गोल्ड लहंगे के साथ लाइट जूलरी और बड़ी शीश पट्टी मैच की है। मेकअप में ग्लोइंग बेस, न्यूड लिप्स और लूमिनस फिनिश दी है। बालों में सॉफ्ट पार्टिंग के साथ खुले और ग्लैमरस कर्ल्स हैं। 4. आइवरी एथनिक ब्राइड हैवी लहंगे की जगह क्लासिक आइवरी और बेज रंग के आउटफिट्स के साथ यह हैरिटेज लुक दी है। इसमें बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट लग्जरी लुक देता है। मेकअप काफी नेचुरल और अंडरस्टेटेड है, जिसमें सॉफ्ट आइज और न्यूट्रल लिप्स शामिल हैं। बाउंसी और ओपन बालों से चेहरा फ्रेम की तरह फ्लॉन्ट होता है। 5. स्टेटमेंट रिसेप्शन ब्राइड रिसेप्शन के लिए बोल्ड बरगंडी, मरूनिश रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन ट्रेंड में है। इसमें डीप मरून ब्लाउज के साथ हैवी सीक्वेंड गोल्ड स्कर्ट और ओवरसाइज्ड जूलरी कैरी की जाती है। मेकअप में स्ट्रॉन्ग आइज और डिफाइंड आईलाइनर के साथ लिप्स को सटल रखा है। बालों को पीछे समेटकर एलीगेंट मरमेड पोनी बनाई है।
Source link
अब मिनिमलिस्ट की जगह ग्लैमरस और एक्सपेरिमेंटल लुक का ट्रेंड
