Headlines

अमृतसर में श​क्ति बस-सर्विस की दो बसों में लगी भीषण-आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पास खड़ी बसें बचाईं




अमृतसर में श​क्ति बस सर्विस की दो बसों में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से पास खड़ी दो अन्य बसों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, आग की चपेट में आई दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ है। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की जानकारी के मुताबिक, श​क्ति बस सर्विस की बसें रूट से वापस आने के बाद रात के समय एक जगह खड़ी थीं। रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर कंपनी के कैशियर बलतेज सिंह ने बसों में आग लगने की सूचना कंपनी के प्रबंधक को फोन पर दी। जानकारी मिलने के बाद बस सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बस सर्विस के कर्मचारियों का सहयोग किया। एक बस से दूसरी बस में फैली आग बस सर्विस के प्रवक्ता के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में शुरुआती तौर पर एक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। बस के अंदर सीटों और फाइबर के हिस्सों के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रवक्ता के अनुसार, आग फैलने के बाद कथित तौर पर बस अपने आप चल पड़ी और आगे खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इसके बाद दूसरी बस ने भी आग पकड़ ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। कंपनी के मुताबिक, घटना की जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों और पूरी स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल दोनों बसों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। बस सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से इसी जगह पर बसें खड़ी की जा रही हैं और इससे पहले ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दो बसों के नुकसान से कंपनी के साथ-साथ इससे जुड़े कर्मचारियों के रोजगार पर भी असर पड़ने की चिंता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *