![]()
रोहतक में मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला द्वारा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला को अपने शब्द वापस लेते हुए महिपाल ढांडा से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि महिपाल ढांडा जाट समाज का कलंक नहीं गौरव है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि अभय चौटाला के बेटे ने प्रदर्शन के दौरान एक आईएएस व आईपीएस के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसे सब जानते है। एक मंत्री के बारे में जो शब्द बोला गया, क्या ऐसी छोटी मानसिकता व सोच इनेलो पार्टी की है। इसी कारण आज पार्टी सत्ता से बाहर बैठी है। अभय चौटाला नहीं देख पाए विधानसभा का दरवाजा
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि अभय चौटाला की पार्टी कभी सत्तासीन होती थी। उसके बाद 10 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए और तीसरे चुनाव में अभय चौटाला विधानसभा का दरवाजा नहीं खोल पाए। उनकी मानसिकता के कारण ऐसा हुआ। अभय चौटाला के शब्दों की भर्त्सना करते हुए मांग की कि शिक्षामंत्री से माफी मांगे। जनता ने अभय चौटाला को नकाल दिया
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि अभय चौटाला की मानसिकता व सोच के कारण ही जनता ने नकारा और आज वो घर बैठे है। इनेलो नेताओं के विचार व मानसिकता दर्शाती है कि जब वो सत्ता में थे तो किन-किन शब्दों का प्रयोग करते थे। अभय चौटाला बोलते थे कि लुटेरा और कमेरा वर्ग, किसे परिभाषित करते थे। उन्हें बताना चाहिए। अर्चना गुप्ता ने विशेष वर्ग की बात पता नहीं कौन से संदर्भ में कही
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि बहुत सारी चीजें होती नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टियां उसे बढ़ा चढ़ाकर बोलती है। अर्चना गुप्ता ने विशेष वर्ग की बात कही, कौन सा विशेष वर्ग कौन बताएगा। कुछ लोगों ने इसे अपनी राजनीति चमकाने का जरिया बना लिया। वो शब्द किस संदर्भ बोला गया, वो एक अलग विषय है।
Source link
अभय चौटाला को कैबिनेट मंत्री से मांगनी चाहिए माफी:रोहतक मेयर बोले, इनेलो के कार्यशैली के कारण आज सत्ता से बाहर हुई पार्टी
