राजस्थान में मानसून अब कमजोर हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की की बारिश की संभावना जताई हैं। शहर में सुबह धूप खिली हुई है। 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना हैं।
.
शहर में सोमवार को भी धूप खिली रही। रात में हल्की हवा चली। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में बदलाव होने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 27% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 7 सितंबर तक औसत 680.5 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 499.2 मिमी बारिश हुई है।

बांधों की स्थिति
गांधी सागर– मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 8 सितंबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1300.69 फ़ीट भरा है।
राणा प्रताप सागर– चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 8 सितंबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.37 फ़ीट भरा है।
जवाहर सागर बांध– बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 8 सितंबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.5 फ़ीट भरा है।
कोटा बैराज– कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 8 सितंबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.70 फ़ीट भरा है।
