Headlines

राजद की नई कमिटी के लिए तेजस्वी का मंथन जारी:जिलाध्यक्षों की उम्र सीमा तय; रोहिणी आचार्य बोलीं-यह निर्णय निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है




राजद संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरण को बनाए रखने के लिए तेजस्वी यादव हर दिन अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। तेजस्वी यादव, राजद की नई कमेटी के गठन की कवायद के तहत तेजस्वी यादव अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। राजद के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए हर जिले से चार-चार नाम लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सबसे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज तेजस्वी, आरा और नवादा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी मौजूद हैं। जिलाध्यक्ष के लिए 55 साल से कम उम्र की शर्त आरजेडी को युवाओं की पार्टी बनाने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा निर्देश जारी करते हुए यह तय कर दिया है कि जिला अध्यक्ष वही बनेगा, जिसकी उम्र 55 साल से कम हो। इसके साथ ही यह भी कहा है कि जो जिला अध्यक्ष बनेगा, वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा। इतना ही नहीं जो दो बार जिला अध्यक्ष रह चुका है, उसे फिर से जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, अच्छे काम करने वालों को प्रमोशन देकर बड़ा पद दिया जाएगा राजद की बैठक को लेकर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजद के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी के टॉप लीडरशिप जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव (विधान परिषद चुनाव ) से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं – कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है।’ रोहिणी ने आगे लिखा, ‘दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है, बल्कि लालू जी की विचारधारा, पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *