Headlines

अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा:मद्य निषेध अवर निरीक्षक एग्जाम को लेकर रेलवे अलर्ट; बिहारशरीफ-नालंदा रूट पर 2 गाड़ी




बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 11 और 12 जुलाई को ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की पहुंच सुगम बनाई जाएगी। रेलवे ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। बिहारशरीफ-नालंदा रूट पर विशेष ध्यान रेल प्रशासन ने बिहारशरीफ और नालंदा जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है। इस रूट पर 12 जुलाई को दो विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03204 सुबह 07:15 बजे बख्तियारपुर से रवाना होगी। बिहारशरीफ, पावापुरी रोड और नालंदा होते हुए सुबह 09:15 बजे राजगीर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03205 दोपहर 13:30 बजे राजगीर से खुलकर 16:45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। जो नालंदा, पावापुरी रोड और बिहारशरीफ के रास्ते संचालित होगी। अन्य रूटों पर भी बढ़ाई गई रेल कनेक्टिविटी राजधानी पटना से छपरा और भभुआ रोड के लिए 11 जुलाई की रात से ही स्पेशल ट्रेनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 11 जुलाई को गाड़ी संख्या 03201 पटना-छपरा स्पेशल रात 21:30 बजे और गाड़ी संख्या 03202 पटना-भभुआ रोड स्पेशल रात 23:00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 12 जुलाई को बक्सर-पटना, किउल-गयाजी, नवादा-गयाजी, नवादा-झाझा, बक्सर-दानापुर, पटना-बक्सर, गयाजी-किउल और झाझा-पटना के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर प्रमुख स्टेशनों और महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों के रास्तों से होकर गुजरेंगी। स्टूडेंट्स से रेलवे की अपील रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए इन विशेष ट्रेनों का भरपूर लाभ उठाएं। रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *