Headlines

राष्ट्रपति 16 जुलाई को नोएडा आएंगी:जगन्नाथ मंदिर में करेंगी दर्शन, करीब दो घंटे यहां रुकेंगी, कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा




सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा मंदिर समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंदिर समिति के अनुसार यह दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा जगन्नाथ मंदिर है और यहां लगातार 17वें साल रथ यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रपति सुबह 10 से 12 बजे के बीच मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी। उनके प्रस्थान के बाद दोपहर तीन बजे रथ यात्रा शुरू होगी।
यहां से होकर जाएगी यात्रा
यात्रा सेक्टर-121 स्थित मंदिर से बसई गांव होते हुए सेक्टर-71 के बाबा बालकनाथ मंदिर तक पहुंचेगी। रथ में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, बलराम और सुदर्शन महाराज की प्रतिमाएं विराजमान रहेंगी। भगवान एक सप्ताह तक बाबा बालकनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे और 24 जुलाई को रथ यात्रा के साथ पुनः जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे।
इतना बड़ा होगा रथ
समिति अध्यक्ष प्रमोद भल ने बताया कि इस बार रथ 24 फीट लंबा, 22 फीट ऊंचा और 16 फीट चौड़ा होगा। पहली बार रथ में चार की जगह आठ पहिए और चार घोड़े लगाए गए हैं। इससे रथ यात्रा और अधिक भव्य रूप में निकाली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *