Headlines

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर




अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए विलेज डिफेंस कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने सदस्यों को पुलिस के साथ मिलकर जिम्मेदारी और सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने में स्थानीय लोगों की भूमिका अहम है। एसएसपी ने VDC सदस्यों से अपने-अपने गांवों में नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की बिक्री या तस्करी समेत किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है। SSP ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा बैठक में VDC सदस्यों ने गांवों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और मुद्दे एसएसपी के सामने रखे। एसएसपी ने उनकी बातों और सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस गांव स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाकर नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाएगी। एसएसपी ने VDC सदस्यों से पुलिस के साथ मिलकर गांवों में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाने में सहयोग करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *