Headlines

चंडीगढ़ नशे में झूमते युवकों के VIDEO के बाद एक्शन:एक अरेस्टर किया, 12.68 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई पुलिस




चंडीगढ़ के आईटी पार्क थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवक नशे की हालत में नजर आने का मामला सामने आने के बाद जाकर पुलिस एक्शन में आई और एरिया में गश्त और छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 12.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय रंजीत कुमार उर्फ भंडारी के रूप में हुई है। वह इंदिरा कॉलोनी में रहता है। वहीं जो शहर में नशा सप्लाई कर रहा है उस तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जबकि चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी बोल चुके कि अगर पुलिस एक्शन ले तो कुछ दिनों में नशा खत्म हो सकता है। आरोपी रंजीत कुमार के खिलाफ पहले से ही चोरी, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों के 8 मामले दर्ज हैं। इनमें 2009, 2010 और 2011 में मनीमाजरा थाने में चोरी के मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा 2013, 2016, 2017 और 2020 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में भी उसके खिलाफ मनीमाजरा थाने में मामला दर्ज हुआ था। जो विडियों सामने आया उनमें एक वीडियो में युवक आंखें बंद करके एक ही जगह पर झूमता दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में एक युवक काफी देर तक जमीन पर सिर टिकाकर बैठा नजर आया। वहीं, तीसरे मामले में दो युवक जंगल के पास बैठे दिखाई दिए। इनमें से एक युवक कुछ देर के लिए खड़ा हुआ, इधर-उधर देखा और फिर नीचे बैठ गय और नशे का इंजेक्शन लगाता है। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि वह अपने इलाके से नशा खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा, नशे की वजह से आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो रही हैं। नशे से जुड़े मामलों की जानकारी और वीडियो पुलिस को कई बार दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हमारे बच्चों को बचाइए। डिप्टी मेयर जब यह बात कह रही थीं, उस समय इलाके के DSP रामगोपाल और IT पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज भी मौके पर मौजूद थे। जानिए तीनों वीडियो में क्या दिख रहा… पहला वीडियो..आंखें बंद, झूलता दिखा युवक किशनगढ़ में सामने आए 15 सेकंड के इस वीडियो में युवक दुकार ने बाहर मेज पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके आसपास लोग आते-जाते नजर आ रहे हैं। युवक की आंखें बंद हैं और वह एक ही जगह पर लगातार झूलता हुआ दिखाई देता है। वीडियो में युवक पीछे की तरफ गिरने जैसा नजर आता है, लेकिन वह गिरता नहीं है। वह काफी देर तक उसी स्थिति में बैठा और झूमता रहता है। आसपास मौजूद कुछ लोग उसकी वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बाद में वह मेज से नेच गिर जाता है। दूसरा वीडियो…सिर जमीन पर रखा, कोई हलचल नहीं नशे में युवक सिर जमीन पर टिकाकर बैठा। दूसरा वीडियो 20 सेकंड का है, इसमें एक युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। उसने अपना सिर जमीन से लगा रखा है और वह बिल्कुल हिल-डुल नहीं रहा। आसपास लोग मौजूद हैं, लेकिन युवक की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता। बताया गया कि युवक करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक इसी हालत में बैठा रहा। उसकी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों को उसके नशे में होने का शक हुआ। तीसरा वीडियो…इंजेक्शन लगाते दिखे युवक तीसरा वीडियो 1 मिनट 10 सेकंड का है, जो किशनगढ़ के जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां दो युवक झाड़ियों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक खड़ा है, जबकि दूसरा नीचे बैठा हुआ है। वीडियो में खड़ा युवक अपनी पैंट नीचे करता है। इसके बाद वह कुछ देर इधर-उधर देखता है और फिर नीचे बैठ जाता है। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक नशे का इंजेक्शन लगाने जैसी गतिविधि करते दिखाई देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *