Headlines

अमृतसर विजिलेंस के पूर्व SSP 8 महीने बाद बहाल:लखबीर सिंह अब सीधे DGP को करेंगे रिपोर्ट; सरकार ने गवर्नर को दी जानकारी




पंजाब सरकार ने पिछले दिनों सस्पेंड किए गए पीपीएस अधिकारी लखबीर सिंह को करीब 8 महीने बाद फिर से बहाल कर दिया है। लखबीर सिंह अमृतसर और विजिलेंस में एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। सरकार की ओर से उनकी बहाली की जानकारी पंजाब के गवर्नर को चिट्ठी के जरिए दी गई है। बहाली के बाद अब लखबीर सिंह सीधे पंजाब के डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे। यानी फिलहाल उन्हें किसी जिले या विभाग में एसएसपी के तौर पर तैनाती नहीं दी गई है, बल्कि वह सीधे पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करेंगे। लखबीर सिंह को करीब 8 महीने पहले सस्पेंड किया गया था। उस समय उनकी कार्रवाई को लेकर चर्चा थी कि एक IAS अधिकारी की शिकायत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हालांकि, अब सरकार ने उन्हें दोबारा बहाल कर दिया है। विकास कार्यों को लेकर उठे थे सवाल पूरा मामला अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में हुए विकास कार्यों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। यहां करीब 55 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए गए थे। उस समय इन विकास कार्यों को लेकर सवाल उठे थे कि जमीन पर काम तय तरीके से नहीं हुआ। उस दौरान लखबीर सिंह अमृतसर विजिलेंस के एसएसपी के तौर पर तैनात थे। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। जल्द हो सकती है तैनाती अब करीब 8 महीने बाद पंजाब सरकार ने लखबीर सिंह को बहाल करने का फैसला लिया है। सरकार ने इस संबंध में पंजाब के गवर्नर को भी आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है। बहाली के बाद लखबीर सिंह की नई तैनाती को लेकर आगे आदेश जारी किए जा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *