Headlines

लंबी छुट्‌टी नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच ASI का सुसाइड:30 दिन की मांगी, 5 की सैंक्शन हुई; भांजे की शादी में रोहतक जाना था




हरियाणा के झज्जर के रहने वाले ASI सतपाल सिंह (50) ने अपने सरकारी मकान में आत्महत्या कर ली। सतपाल सिंह चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद वे घर लौटे थे। परिवार के अन्य सदस्य सोनीपत गए हुए थे। रात में पत्नी ने उन्हें कई बार कॉल की, जो रिसीव नहीं हुई। इसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को मौके पर भेजा, तो सतपाल फंदे से लटके मिले। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले ही सतपाल के दो सगे भाइयों की मृत्यु हुई थी। अब रोहतक में होने वाली भांजे की शादी की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने (30 दिन) की छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें केवल पांच दिन की छुट्टी ही मिल सकी थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा आवेदन भेजा, जिसे खारिज कर दिया गया। इसी वजह से वे काफी परेशान चल रहे थे। एएसआई के सुसाइड में पुलिस ने बताईं ये बातें… पुलिस बोली- वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा सतपाल पिछले काफी समय से क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *