Headlines

अररिया में छात्रों के अटेंडेंस में गड़बड़ी, हेडमास्टर सस्पेंड:चेकिंग के समय 366 में से 117 छात्र प्रेजेंट मिले, मिड-डे मील में भी गड़बड़ी




अररिया जिले के पलासी प्रखंड के मध्य विद्यालय कुड़हिया के प्रधानाध्यापक मो. महबूब आलम को निलंबित कर दिया गया है। उन पर स्कूल चलाने और मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिली शिकायत और मिड-डे मील योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है। जांच के दौरान स्कूल में कुल 366 छात्र नामांकित थे, लेकिन सिर्फ 117 छात्र ही मौजूद मिले। छात्र उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पता चला कि हाजिरी ठीक से नहीं लगाई जा रही थी। स्कूल में पढ़ाई का काम भी नहीं लगा ठीक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों रजिस्टर में 289 से 302 छात्रों की हाजिरी दिखाई गई थी, जबकि असल में इतने छात्र नहीं थे। जांच में मिड-डे मील योजना के संचालन, अनाज के रखरखाव और रसोई व्यवस्था में भी कई गड़बड़ियां मिलीं। विभाग के निर्देश के अनुसार, मिड-डे मील की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति से संबंधित रोज के दस्तखत वाले प्रमाण-पत्र भी स्कूल में नहीं मिले। इसके अलावा, जांच टीम को स्कूल में पढ़ाई का काम भी ठीक नहीं लगा। सरकारी पैसे के गबन के आरोप लगे रिपोर्ट में स्कूल की किताबें जलाकर मिड-डे मील बनाने की बात की भी जांच हुई। साथ ही, एलपीजी कनेक्शन के लिए मिले 4,100 रुपये के हिसाब-किताब और उसके इस्तेमाल की भी जांच की गई। जांच के नतीजों के आधार पर प्रधानाध्यापक पर काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्कूल चलाने और मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी, और सरकारी पैसे के गबन के आरोप लगे हैं। अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत मो. महबूब आलम को तुरंत निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पलासी के प्रखंड संसाधन केंद्र को बनाया गया है। उन्हें नियम के हिसाब से गुजारा भत्ता मिलेगा। विभाग की ओर से आरोप पत्र बाद में जारी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *