Headlines

अररिया में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:पंजाब से नेपाल लौटते समय एक्सीडेंट, दूसरा 5 वर्षीय बेटा गंभीर;अस्पताल में भर्ती




फारबिसगंज-जोगबनी मार्ग पर भदेसर के निकट 23 जुलाई को हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मृत्यु हो गई। पंजाब से नेपाल अपने गांव लौट रही पूनम देवी (35 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके 5 वर्षीय बेटे राहुल कुमार ने नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय, पूनम देवी अपने दो बच्चों राहुल कुमार (5) और सूरज कुमार (6) के साथ एक सिटी ई-रिक्शा में यात्रा कर रही थीं। अररिया जिले के भदेसर इलाके में उनकी ई-रिक्शा की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूनम देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नेपाल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान छोटे बेटे राहुल कुमार की मृत्यु हो गई। दूसरा बेटा सूरज कुमार अभी भी उसी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने मृतक राहुल का शव सदर अस्पताल अररिया लाया। यातायात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मृतक बालक के मामा सनम चौधरी ने बताया कि पूनम देवी अपने बच्चों के साथ पंजाब से नेपाल स्थित अपने घर जा रही थीं। इस हादसे ने फारबिसगंज-जोगबनी मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ई-रिक्शा जैसी छोटी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बिहार-नेपाल सीमा क्षेत्र में यातायात नियमों के सख्त पालन और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *