![]()
अररिया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय एवं संयुक्त श्रम भवन, अररिया परिसर में 30 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, पूर्णिया, फील्ड वर्क के 60 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। 12,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन जिला नियोजनालय के अनुसार, इस भर्ती अभियान में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। फील्ड वर्क के पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जॉब कैंप में शामिल होने के दौरान अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, नियोजनालय का निबंधन फार्म तथा सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति अवश्य लेकर आएं। यह दस्तावेजों की उपलब्धता चयन प्रक्रिया को सुगम बनाएगी। किसी भी व्यक्ति या संस्था को पैसे नहीं देने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह निःशुल्क जॉब कैंप है। इसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था को पैसे नहीं देने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय इस भर्ती प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है। नियुक्ति, सेवा की शर्तें और रोजगार से जुड़े सभी निर्णय संबंधित निजी नियोजक के अधीन होंगे। रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील साथ ही, जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा। जिला नियोजनालय ने जिले के योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Source link
अररिया में 30 जुलाई को जॉब कैंप:स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस 60 फील्ड वर्क पदों पर करेगी भर्ती
