Headlines

अरेराज सोमेश्वरनाथ मंदिर में रात से लगी भक्तों की लाइन:सावन के पहले सोमवार पर भीड़, हर-हर महादेव के जयकारे




सावन के पहले सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। भक्ति गीत और शिव नाम का संकीर्तन गूंजता रहा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। आम दिनों की तुलना में मंदिर के पट रात एक बजे ही खोल दिए गए, ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालु सुगमता से दर्शन और जलार्पण कर सकें। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जहां हर तरफ भक्ति गीत और शिव नाम का संकीर्तन गूंजता रहा। भक्तों की सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं, जिससे व्यवस्था सुचारु रही। लंबी कतारों के बावजूद भक्तों में उत्साह बना रहा। तीन सौ से अधिक पुलिस बल तैनात किए सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तीन सौ से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए थे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में दंडाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *