![]()
रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोकभवन से कैपिटल तिराहा स्थित रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते यातायात पुलिस ने वीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चारबाग से आने वाली बसों का रूट बदलेगा चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन) और लोकभवन-विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें KKC ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहे से हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा, फिर बाएं कैसरबाग-अशोक लाट होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगी।
कैसरबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें भी रॉयल होटल और लोकभवन-विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें हुसैनगंज चौराहे से दाएं चारबाग अथवा परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, KD सिंह स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज और गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर भेजा जाएगा। हजरतगंज-रॉयल होटल मार्ग पर रोक हजरतगंज चौराहे से विधानसभा मार्ग, लोकभवन और रॉयल होटल चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन पार्क रोड और गोल्फ क्लब चौराहा होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग, लोकभवन और हजरतगंज की ओर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा अथवा BN रोड-लालबाग-कैसरबाग होकर जा सकेंगे। लालबाग और लालबत्ती से भी डायवर्जन लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन लालबाग से वाल्मीकि तिराहा अथवा ITMS तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा और सिसेंडी की ओर भी सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसके लिए बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब अथवा SN ओवरब्रिज का रास्ता इस्तेमाल करना होगा। एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को मिलेगी अनुमति यातायात पुलिस ने बताया कि डायवर्जन के दौरान चिकित्सकीय आपात स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्ग पर भी स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से जाने दिया जाएगा।
किसी भी परेशानी की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source link
अवंतीबाई लोधी जयंती पर आज बदलेगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था:हजरतगंज से रॉयल होटल तक आवाजाही बंद, कई रूट डायवर्ट; पढ़िए पूरा प्लान
