Headlines

अवैध डीजल-पेट्रोल बिक्री पर कार्रवाई:कोटकासिम में तीन प्रतिष्ठानों पर छापा, भारी मात्रा में ईंधन जब्त




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा ने कोटकासिम क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर ग्राम पुर स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखा गया डीजल और पेट्रोल जब्त किया। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के निर्देशन में तथा प्राधिकरण सचिव अजीत कुड़ी के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम पुर स्थित अग्रवाल खाद बीज भंडार, एम.के. टायर्स और शिव कोल्ड ड्रिंक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां बिना अनुमति के पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण और बिक्री होना पाया गया। डीजल और पेट्रोल को जब्त टीम ने मौके से अवैध रूप से रखे गए डीजल और पेट्रोल को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मामले में संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण सचिव अजीत कुड़ी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इससे आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की आमजन से सूचना देने की अपील उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध रूप से डीजल, पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण सचिव अजीत कुड़ी के साथ पुलिस बल और प्राधिकरण के पीएलवी सूरजभान कछवाहा भी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध ईंधन कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *