Headlines

नीमच में दो घंटे में दो सड़क हादसे:डंपर ने कार को मारी टक्कर, पिकअप से गिरीं लोहे की फ्रेम




नीमच में शुक्रवार शाम दो घंटे के भीतर दो सड़क हादसे सामने आए। राहत की बात यह रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रहे हादसों से नाराज शहरवासियों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहला हादसा शाम करीब 5 बजे एसपी कार्यालय के सामने हुआ। डाक बंगला क्षेत्र से मैसी शोरूम की ओर जा रही वैगनआर कार (MP44 CA 2979) को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर (MP44 GA 1639) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक के नियंत्रण बनाए रखने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को पीछा कर रोका गया, जिसने डंपर पवन पाटीदार का होना बताया। फव्वारा चौक पर पिकअप से गिरीं लोहे की फ्रेम, स्कूटी क्षतिग्रस्त दूसरा हादसा शाम 7 बजे फव्वारा चौक के पास हुआ। कमल चौक से आ रही एक पिकअप (MP 04 TH 0515) से बैनर लगाने के लिए ले जाई जा रही लोहे की फ्रेम अचानक उछलकर सड़क पर आ गिरीं। इससे पीछे आ रहे बाइक सवार बाल-बाल बचे, लेकिन सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी (MP 44 MK 5482) लोहे की फ्रेम की चपेट में आकर बुरी तरह टूट गई। मौके पर लगी भीड़, यातायात पुलिस पहुंची हादसे के बाद स्कूटी मालिक ने पिकअप चालक को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे और स्थिति को संभाला। शहरवासियों ने प्रशासन से शहर के भीतर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *