Headlines

अशोकनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या:सड़क पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार




अशोकनगर। शहर की मंदसौर मिल क्षेत्र में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र अनिल उर्फ बबलू कुशवाह के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10:45 बजे की है। हमले में गंभीर रूप से घायल अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गले पर किया धारदार हथियार से हमला जानकारी के अनुसार हमलावर ने अभिषेक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया। वार इतना गंभीर था कि वह सड़क पर ही गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दो महीने पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मृतक अभिषेक और आरोपी कल्लू कुशवाहा के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब दो महीने पहले अभिषेक का कल्लू, उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी कल्लू कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *