![]()
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खेत पर गई एक युवती ने गांव के युवक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शिकायत करने पर उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। उसने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने और मेडिकल परीक्षण न कराने के आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है है। युवती का आरोप है कि गांव के राजकुमार ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके हाथ पर काट लिया और नाखूनों से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती का आरोप है कि घटना के बाद उसकी मां शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां आरोपी और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। छोटे भाई और बहन को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बसरेहर थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मुझे थाने में भी नहीं घुसने दिया गया। मेरी शिकायत पर कार्रवाई के बजाय मेरे पिता पर भी शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। युवती का आरोप है कि उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया, जबकि उसके शरीर पर चोटों के निशान है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मेडिकल परीक्षण कराने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
इटावा में युवती से रेप की कोशिश:मां शिकायत करने गई तो पूरे परिवार पर हमला किया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
