![]()
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी के लोग पिछले कई महीनों से मगरमच्छ के आतंक से परेशान हैं। कॉलोनी में लगे दो मोबाइल टावरों के पास पानी से भरे एक खाली प्लॉट को मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छ लंबे समय से यहीं देखा जा रहा है। अब उसकी बढ़ती गतिविधियों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। रात में सड़क पर निकल रहा मगरमच्छ रहवासियों के अनुसार, मगरमच्छ अक्सर पानी से निकलकर सड़क पर आ जाता है। खासकर रात के समय उसे कॉलोनी की सड़कों पर घूमते हुए देखा जाता है। कई लोगों ने उसे सड़क पार करते हुए भी देखा है। इसके कारण शाम ढलने के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और राहगीरों पर खतरे की आशंका कॉलोनीवासियों का कहना है कि बच्चों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों में भी मगरमच्छ को लेकर डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ रेस्क्यू रहवासियों ने बताया कि मगरमच्छ की मौजूदगी और उसके सड़क पर आने की सूचना पिछले कई महीनों में कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब कॉलोनीवासियों ने जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द वन विभाग की टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले लोगों को इस डर से राहत मिल सके।
Source link
अशोक विहार कॉलोनी में मगरमच्छ से रहवासियों में दहशत:शिवपुरी में पानी से भरे प्लॉट में डेरा, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू
