Headlines

आंगनबाड़ी के जरिए महिलाओं को दी गई सेहत की जानकारी



भास्कर न्यूज | धमतरी सदर उत्तर वार्ड में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम हुआ। उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए महिलाओं, बच्चों, परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपी गुप्ता रहे। वार्ड पार्षद व पूर्व एमआईसी सदस्य नीलेश लूनिया, पूर्व पार्षद नीलू डागा, शिव शर्मा, विट्ठल राव पवार, राजकुमारी पटेल, प्राची सोनी समेत वार्डवासी मौजूद रहे। नीलेश लूनिया ने कहा कि आंगन मिलन के जरिए योजनाओं की जानकारी सीधे महिलाओं और परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शुरुआती शिक्षा का अहम माध्यम हैं। महिलाओं को जागरूक करने में भी इनकी भूमिका है। ऐसे कार्यक्रमों से जनभागीदारी बढ़ती है। जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है। स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से होती है। बच्चों को सही पोषण जरूरी है। नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। टीकाकरण जरूरी है। माताओं के स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान जरूरी है। कार्यक्रम में एएनएम संगीता साहू, एएनएम खिलेश्वरी शामिल रहीं। सदर उत्तर वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम नाज, कौसर बानो, अनीता साहू, संगीता वाहिले, वर्षा, सीमा सिन्हा, चंद्रिका पटेल, मितानिन खैरुन्निशा, विभालता साहू समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *