![]()
भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छात्र संवाद कार्यक्रम की बैठक बरियारपुर फोर लाइन के पास पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मधुरेंद्र कुमार ने की। संचालन नंदकिशोर कुमार ने किया। छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्य और संगठन प्रभारी बख्तियार अहमद का स्वागत फूल-माला से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं की समस्याएं रखी गईं। परीक्षा फॉर्म भरने में दिक्कत की बात कही गई। समय पर रिजल्ट प्रकाशित नहीं होने का मुद्दा उठा। सीतामढ़ी के छात्रों ने मांग रखी कि बिहार यूनिवर्सिटी का एक केंद्र सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में खोला जाए। छात्रों की समस्याओं का निपटारा किसी कॉलेज में हो। समाधान समय पर मिले। दूसरी मांग सीतामढ़ी जिले में लॉ कॉलेज डिग्री की स्थापना की रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्य ने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मांग अच्छी है। गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को गांव से मुजफ्फरपुर जाना-आना पड़ता है। सर्टिफिकेट, मार्कशीट सुधार, प्रोविजनल प्रमाण पत्र में सुधार के लिए भी परेशानी होती है। तय हुआ कि इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल और बिहार सरकार को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को भी अवगत कराने की बात कही गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महंत सिंह कुशवाहा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद संजीर अलम मंसूरी, राम लक्षण सिंह कुशवाहा, प्रमोद आनंद, रामबली सिंह, नंदलाल सिंह, राज किशोर सिंह उर्फ धारा सिंह, रमाशंकर सिंह, इंद्रजीत कुशवाहा, आलोक सिंह, संजीव कुमार, राम किशोर सिंह, राम इकबाल सिंह, संतोष कुमार, संजय राम, सुजीत कुमार, बिजेंद्र कुमार, दिलीप कुशवाहा, राकेश सहनी, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
Source link
यूनिवर्सिटी केंद्र और लॉ कॉलेज की अपील की
