![]()
पंचकूला पुलिस ने 4 साल की एक बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया है। बच्ची 25 सितंबर की सुबह सेक्टर-16 के बुढ़नपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर निकलकर चंडीगढ़ सीमा में पहुंच गई थी। सुबह करीब 9 बजे पिता बच्ची को आंगनबाड़ी के गेट तक छोड़कर लौटे थे। बच्ची अंदर जाने की बजाय बाहर निकल गई और भटकते हुए चंडीगढ़ पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस ने उसे अपने पास रखा। बच्ची के पिता ने दी लापता होने की सूचना दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के पिता ने उसके लापता होने की जानकारी सेक्टर-16 पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी सिंहराज की टीम ने व्हाट्सऐप के जरिए आसपास के थानों में सूचना भेजी। पता चला कि बच्ची मौलीजागरां थाना क्षेत्र में सुरक्षित है। पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर करीब 12:30 बजे बच्ची को परिवार को सौंप दिया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
Source link
आंगनबाड़ी सेंटर से बाहर निकली बच्ची रास्ता भटकी:चंडीगढ़ सीमा में पहुंची, पंचकूला पुलिस ने परिवार से मिलवाया, परिजनों ने जताया आभार
