Headlines

आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगी:कहा- कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे, बसपा मेरा परिवार, मायावती राजनीतिक गुरु




मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बुआ मायावती से माफी मांगी। बसपा मेरा परिवार है। मायावती मेरी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। आकाश ने दूसरे पार्टियों में जाने की अलकलों को भी खारिज कर दिया है। कहा- मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है। आकाश आनंद ने क्या लिखा, हूबहू पढ़िए.. परम आदरणीय बहन जी आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ। अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूं। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है। उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ। मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *