Headlines

आगरा में इंडिया फैशन रनवे:जरूरतमंद बेटियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका




आगरा में 16 सितंबर को ‘द इंडिया फैशन रनवे एंड ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ का आयोजन होटल रेस्टोरेंट द एस्केप में किया जाएगा। आयोजकों ने प्रेस वार्ता में बताया कि फैशन और ग्लैमर के इस आयोजन को कैंसर जागरूकता से जोड़ा गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले मॉडल्स शो स्टॉपर रैंप पर प्रस्तुति देंगे। फैशन, मॉडलिंग, कला, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। जरूरतमंद लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मुफ्त टीका आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘द इंडिया फैशन रनवे-सीजन 5’ के तहत जरूरतमंद लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मुफ्त टीका लगवाने की पहल होगी। कैंसर जागरूकता के लिए विशेष रैंप सीक्वेंस भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ऑन्कोलॉजिस्ट टॉप मॉडल्स के साथ रैंप पर चलेंगे। उनके साथ कैंसर को मात दे चुके लोग और उपचार करा रहे मरीज भी शामिल होंगे। फैशन के साथ सामाजिक संदेश देने की पहल कार्यक्रम की संयोजक ललिता करमचंदानी ने कहा कि आगरा में फैशन और ग्लैमर से जुड़े आयोजन सीमित हैं। इस आयोजन के जरिए मनोरंजन के साथ समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में सत्येंद्र बंसल, कुशाग्र बंसल, राहुल बंसल, कुसुम शर्मा, टीकम, दिनेश, रिकी सिंह, कमल छाबरिया, सांची, रोमा, प्रशांत सागर, अरुण शर्मा, सुभाषिष चक्रवर्ती, विनय कामरा और राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *