Headlines

सतना में स्कूटी की डिग्गी से 1.25 किलो गांजा मिला:सिंहपुर चौक पर घेराबंदी कर पकड़ा, 15 हजार का गांजा और 50 हजार की स्कूटी जब्त




सतना नागौद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा ले जाने में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिंहपुर चौक पर घेराबंदी कर स्कूटी रोकी पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से गांजा लेकर सिंहपुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चौक के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस ने स्कूटी नंबर MP 19 ZM 5157 को रोक लिया। स्कूटी चला रहे युवक की पहचान असलम मंसूरी (42) निवासी वार्ड नंबर-12, सिंहपुर के रूप में हुई। डिग्गी में रखे थैले से मिला गांजा पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली। इस दौरान डिग्गी में रखे एक थैले से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ स्कूटी को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर फुटकर में बेचता था। सप्लायर और नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *