Headlines

आगरा में छत से गिरे जूता कारीगर की मौत:परिजनों ने पड़ोसन पर धक्का देने का आरोप लगाया, 5 साल से चल रहा था अफेयर




आगरा छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज में पंजा मदरसा के पास शनिवार शाम दो मंजिला छत से गिरकर घायल हुए जूता कारीगर विष्णु कुमार (30) की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाली महिला पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला और उसका देवर घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम साढ़े सात बजे की घटना
परिजनों के मुताबिक विष्णु शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से एक मकान छोड़कर रहने वाली महिला के घर गया था। दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध होने की बात कही जा रही है। पिता जसवंत ने बताया कि महिला पहले भी विष्णु के खिलाफ दो बार शिकायत कर चुकी थी। एक साल पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया गया था। आरोप है कि महिला पहले ही पांच लाख रुपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब और रकम मांग रही थी। विदेश से लौटकर फैक्टरी में करता था काम
विष्णु पहले सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले आगरा लौटकर वह जूता फैक्टरी में काम कर रहा था। जिस महिला पर आरोप है, उसका पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *