![]()
लुधियाना के काराबारा इलाके में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने एक बिल्डिंग पर कार्रवाई की। टीम ने वहां चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। शिकायतकर्ता हरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि काराबारा इलाके में उनकी करीब 600 गज पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया से जुड़े लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। हरजिंदर पाल सिंह ने इस मामले में पुलिस, नगर निगम कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। उनकी शिकायत पर ही नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह वहां पहुंची और बिल्डिंग का निर्माण रुकवा दिया। 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में दखल देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन को कब्जे से बचाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
Source link
लुधियाना में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप:नगर निगम ने बिल्डिंग का निर्माण रुकवाया, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
