Headlines

आगरा में सुबह से छाए बादल, उमस कर रही परेशान:दिन में बारिश के आसार, 16 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम




आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी भी जारी है, कभी-कभार हल्की धूप निकल रही है। हवा में 90 प्रतिशत नमी बनी हुई है, जिससे उमस काफी ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बनी हुई है बादलों की आवाजाही पिछले कुछ दिनों से आगरा के मौसम में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कभी आसमान में घने बादल छा रहे हैं तो कभी बादल हल्के हो जा रहे हैं। इसी बीच सूरज की लुकाछिपी का दौर भी जारी है। बारिश नहीं होने से उमस का असर बढ़ गया है। मंगलवार को भी दिन में बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, 90% रही नमी आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आगरा का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। वहीं, पिछले 24 घंटे में बारिश शून्य दर्ज की गई। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 5 दिन मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 12 अगस्त को एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 13 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 14 अगस्त को फिर एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 15 और 16 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आईएमडी के चार्ट में इन पांच दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश
आगरा में इस मानसून में अब तक 321.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 302.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह आगरा में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले बारिश का ग्राफ सामान्य से नीचे चल रहा था, लेकिन हाल में हुई बारिश के बाद यह सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *