आग का गोला बनी चलती कार:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल ने आग पर पाया काबू




धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में बरा गांव के पास शुक्रवार को एक चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सीएनजी डलवाने जा रहा था ड्राइवर जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अपने गांव से धौलपुर सीएनजी डलवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक कार से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह नष्ट हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *