![]()
एशियन गेम्स तीरदांजी में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति शर्मा आज अपने पैतृक गांव रिटोली (जींद) पहुंचेंगी। गांव पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत करने की तैयारी चल रही है। पिता विजय शर्मा ने बताया कि आज दोपहर तक कीर्ति गांव पहुंच जाएगी। पुराने धनुष से की थी शुरूआत जींद के गांव रिटोली की बेटी कीर्ति शर्मा तीरंदाजी में अब विश्व स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी है। एक समय वह भी था जब पिता गेम्स शुरू करने के लिए बेटी के लिए महंगा होने के कारण नया धनुष नहीं खरीद पाए थे। 5 हजार रुपए में खरीद काट के पुराने धनुष ने अपने गेम्स की शुरूआत की थी। साईं के लिए चुने जाने पर भी आढ़ती से कर्ज उठाकर 60 हजार रुपए का धनुष खरीदा था। पिता विजय शर्मा ने बेटी की उपलब्धी पर खुशी जताते हुए अपने पुराने अनुभवों को भी सांझा किया। कोच ने स्कूल में प्रतिभा पहचानी कीर्ति की पिल्लुखेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। 2019-20 में कोच उद्यम सिंह वहां डीपीई बनकर आए। तब उन्होंने कीर्ति को देखने के बाद पिता से उसे तीरदांजी में डालने की सलाह दी। पिता ने हामी भरी तो डीपीई ने उन्हें धनुष व अन्य सामान खरीदने को कहा। जब पिता धनुष खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे तो रेट सुनकर कदम पीछे हटाने की सोची। तभी पुराना धनुष खरीदने का विचार आया और 5 हजार रुपए में बेटी के लिए काट का पुराना धनुष खरीद लिया।
Source link
आज जींद में अपने गांव पहुंचेगी कीर्ति शर्मा:एशियन कॉमलवेल्थ तीरदांजी में गेम्स में जीता स्वर्ण पदक; स्वागत की तैयारी शुरू
