![]()
पहली वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल रैक का बुधवार को नागदा-कोटा सवाईमाधोपुर सेक्शन पर ट्रायल होगा। ट्रेन का 16 डिब्बों का रैक कोटा पहुंच गया है। ट्रॉयल लगभग एक माह तक चलेगा। ट्रेन को ट्रॉयल के दौरान अधिकतम 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ाकर देखा जाएगा। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित कोटा रेल मंडल का रेलवे ट्रैक इंडियन रेलवे में बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस पर घुमाव वाले क्षेत्र कम हैं। ट्रेन को स्पीड़ से चलाकर देखने में लोको पायलेट व असिस्टेंड लोको पायलेट व निरीक्षण दल को कोई परेशानी नहीं होती है। यहां वंदे भारत चेयरकार, वंदे भारत स्लीपर, डबल डेकर कोच, एलएचबी एसी कोच सहित अन्य ट्रेन और कोच की ट्रॉयल हो चुका है। लोडेड ट्रेन का बुधवार को सबसे पहले कोटा स्टेशन से महिदपुर रोड स्टेशन तक 120 किमी प्रतिघंटा से ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन को महिवपुर रोड स्टेशन से भवानीमंडी स्टेशन तक 120 से 135 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चला कर देखा जाएगा। इसके बाद भवानीमंडी से वापस महिदपुर रोड स्टेशन तक ट्रेन का 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद बुचवार को महिदपुर रोड से कोटा तक ट्रेन का 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले कोटा नागदा सेक्शन में भवानीमंडी व महिदपुर की तरफ ट्रायल होगा। बाद में ट्रेन को कोटा सवाईमाधोपुर सेक्शन पर भी चलाकर देखा जाएगा। सुपरफास्ट पार्सल रैक मैं माल का लादान कर भी ट्रायल होगा
Source link
आज से पहली वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल ट्रेन का ट्रॉयल:16 डिब्बों वाली वंदे भारत पार्सल रैक कोटा पहुंची, 145 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी
