Headlines

आदिवासी बच्चों की मौत, कांग्रेस ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी:शहर अध्यक्ष बोले- PM तेल बचाने की बात करते थे, जन्मदिन पर दीप जलवा रहे




17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया। वहीं, कांग्रेस ने बीमारी से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने बालाघाट के हनुमान चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास यह कार्यक्रम किया। उन्होंने असमय जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कांग्रेस ने क्या कहा? शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत, छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मौतें, बालाघाट में बीमारी से बच्चों की मौत और सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिक्र किया। पंजवानी ने कहा कि इन मौतों के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री भाजपा के हैं या देश के? उन्होंने आरोप लगाया कि मौतों पर इस तरह दीप जलाकर भाजपा ने अपनी संवेदनशीलता खो दी है। शहर अध्यक्ष पंजवानी ने प्रधानमंत्री की पिछली अपील का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले खाने के तेल का कम उपयोग करने की बात कही थी, लेकिन आज उनके जन्मदिन पर करोड़ों लीटर तेल दीप जलाने में बहाया जा रहा है। पंजवानी ने भाजपा से पूछा कि वे प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी में दीप जला रहे हैं या मातम पर, इसे साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नैतिकता खत्म हो गई है, लेकिन कांग्रेस आदिवासी परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस आदिवासी बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दे रही है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि परिवारों को बच्चों की मौत से लड़ने की सहनशक्ति मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *