Headlines

18 सितंबर का राशिफल:तुला राशि के सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, कर्क राशि वालों का बिजनेस बढ़ सकता है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (18 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 18 सितंबर को कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मिथुन राशि वालों को पार्टनरशिप से जुड़ा नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कर्क राशि के बिजनेस में विस्तार होगा और उत्पादन बढ़ सकता है।

तुला राशि वालों के कारोबार की पुरानी दिक्कतें दूर होंगी और सरकारी नौकरी वालों को नई अथॉरिटी मिल सकती है। वृश्चिक और धनु राशि वालों को संपर्कों के जरिए अच्छे ऑर्डर मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों की नई बिजनेस योजनाओं के अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। कुंभ राशि वालों को विदेश से जुड़े कारोबार में मनचाहा फायदा मिल सकता है। मीन राशि वालों को पसंद का ऑर्डर मिलने की संभावना है।

डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय आपको कई अच्छे मौके मिल रहे हैं। अपनी योग्यता और क्षमता को पहचानें और समय का पूरा फायदा उठाएं। युवा अपने निजी कामों के साथ सामाजिक व्यवस्था बेहतर बनाने वाले कामों में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। नेगेटिव- अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें और दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर और ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

व्यवसाय- लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। आपकी मेहनत आपको सफलता की ओर ले जाएगी। ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करें। कर्मचारियों पर ज्यादा काम का दबाव होने से तनाव रह सकता है। लव- परिवार का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- सेहत में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। व्यायाम और योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी और सूझबूझ से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने कर्म पर विश्वास रखें। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से डील करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी जरूर लें। कोई व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए आपके बारे में अफवाह फैला सकता है, जिससे मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस और मार्केट की स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी। किसी नए काम की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आगे इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नियमित व्यायाम करें और खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। अपनी कार्यक्षमता और बेहतर करें, क्योंकि मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े अधूरे काम भी आगे बढ़ेंगे। नेगेटिव- बच्चों की परेशानी समझें और उसका समाधान निकालने में उनका साथ दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गैरजरूरी खर्चों पर कंट्रोल रखें, इससे आर्थिक परेशानी से बचेंगे। ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कोई दुखद खबर मिल सकती है, इसलिए मनोबल बनाए रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत और समय देना पड़ेगा, लेकिन मन मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। अपनी व्यवहार कुशलता से मुश्किल परिस्थितियों को जल्द संभाल लेंगे। पार्टनरशिप से जुड़ा कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और विवाह को लेकर भी बात हो सकती है। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। समय पर जांच करवाएं और इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- लंबे समय से अटका काम सुलझ सकता है। खुद पर भरोसा रखें और अपनी योग्यता साबित करें। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। समय सफलता दिलाने वाला है। संतान की तरफ से भी संतुष्टि रहेगी। नेगेटिव- अपनी बोली और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर बहस में न पड़ें और समस्या को शांति से सुलझाएं। अचानक कोई बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। स्टाफ और सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे उत्पादन बढ़ेगा। कारोबारी महिलाओं को तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- काम की चिंता और तनाव सेहत पर असर डाल सकता है। रहन-सहन और खानपान का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा और महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान होगा। युवाओं को अपनी योग्यता के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- व्यवहारिक रहें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा परेशानी की वजह बन सकता है। किसी फैसले को लेकर उलझन हो तो परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लें।

व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में तेजी आएगी। टैक्स और लोन से जुड़े मामले जल्दी निपटाने की कोशिश करें। नौकरी या बिजनेस करने वाली महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य- मौसम के असर से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। घरेलू और आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की शॉपिंग में समय बीतेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या सुलझाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व और बेहतर होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में सीनियर्स की मदद मिलेगी। नेगेटिव- बच्चों की परेशानी समझने और उसका समाधान निकालने के लिए उन्हें समय दें। ज्यादा काम की वजह से गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिसका असर आपके रूटीन पर पड़ेगा। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।

व्यवसाय- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन के जरिए काम चलते रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। गैरकानूनी कामों से बिल्कुल दूर रहें। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। इससे परिवार और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। बहुत भारी और तला-भुना भोजन न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज दिन काफी हद तक मन मुताबिक रहेगा। अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद हो सकती है। नेगेटिव- घर में कुछ मनमुटाव हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर रिश्ते बिगड़ने से बचाएं। धर्म के नाम पर कोई आपको गुमराह कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर नहीं, सोच-समझकर लें।

व्यवसाय- बिजनेस में बढ़ोतरी के योग हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और काम प्लानिंग के मुताबिक पूरे होंगे। मार्केटिंग और रुकी पेमेंट कलेक्ट करने पर ज्यादा ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई खास जिम्मेदारी या अथॉरिटी मिल सकती है। लव- घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द या अर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है। अपने रूटीन को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- मन को शांत और एकाग्र रखें। आत्मचिंतन करने से लंबे समय से चल रही मानसिक उलझन खत्म हो सकती है। अपने पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी देगी और बातचीत से नई जानकारियां भी मिलेंगी। नेगेटिव- किसी परेशानी में वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह लेने में संकोच न करें। उनका मार्गदर्शन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर को लेकर ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है।

व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके को और बेहतर बनाएं। संपर्कों के जरिए अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में भी फायदा होने के संकेत हैं। सरकारी नौकरी वालों पर आज अतिरिक्त काम रहेगा, लेकिन वे उसे अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंध सकारात्मक और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान हो सकती है। ज्यादा मेहनत के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपने दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पिछली गलतियों से सीखकर काम करने के तरीके में बदलाव करना सफलता दिलाएगा। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- किसी परेशानी में वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। उनका मार्गदर्शन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर को लेकर ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है।

व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके को और बेहतर बनाएं। संपर्कों के जरिए अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में भी फायदेमंद स्थिति बन रही है। सरकारी नौकरी वालों पर अतिरिक्त काम रहेगा, लेकिन उसे अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। लव- किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। शांत तरीके से बात करके समस्या सुलझाएं। प्रेम प्रसंगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ सकती है। काम का ज्यादा तनाव न लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज कोई बड़ी परेशानी हल हो सकती है। अपने प्रयास जारी रखें। मित्रों या परिवार से जुड़ी चिंता का समाधान भी मिलेगा। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से जुड़ी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- बनते हुए काम में रुकावट आने से आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। अहंकार से बचें और सही समय का इंतजार करें। युवाओं को करियर को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी अपना योगदान दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू होने की मजबूत संभावना है और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। शेयर मार्केट या तेजी-मंदी से जुड़े लोग सावधानी रखें। किसी अनजान व्यक्ति की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा न करें। ऑफिस में सरकारी मामलों को लेकर परेशानी आ सकती है। लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। घर में खुशी और सुकून रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत रखने के लिए पार्टनर को समय दें। स्वास्थ्य- जोखिम लेना परेशानी की वजह बन सकता है। खास तौर पर वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- जिस काम में सफलता के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह पर काम करने से सही रास्ता मिलेगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को भी उम्मीद भरी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। परिवार और बच्चों के मामलों में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक न करें। उन्हें अपने अनुभव से सीखने दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

व्यवसाय- समय के हिसाब से बिजनेस के काम करने के तरीके में बदलाव करना जरूरी है। अपने संपर्क मजबूत करें। विदेश से जुड़े कारोबार में मनचाहा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में कुछ परेशानी आएगी, लेकिन किसी बड़े अधिकारी की मदद काम आएगी। लव- घर में मेहमान आने से चहल-पहल और खुशी का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- सिरदर्द और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आया है। समय के हिसाब से अपने व्यवहार और रूटीन में बदलाव करने से आप ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। नेगेटिव- चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन डटकर मुकाबला करेंगे तो जीत मिलने की संभावना मजबूत है। जल्दी हार मानना बड़ा नुकसान करा सकता है। कभी-कभी मन परेशान रहेगा, इसलिए खुशमिजाज और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं।

व्यवसाय- बिजनेस में बहुत बड़े सुधार की उम्मीद फिलहाल कम है, लेकिन मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे जरूर मिलेंगे। मनचाहा ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। लव- बिजी रूटीन में भी परिवार के लिए समय निकालें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपसी संबंधों में भी खुशी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान और सुस्ती हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *