![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने राज्य में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों के साथ-साथ पदाधिकारियों की एक और नई सूची जारी की है। पार्टी के राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों (हलकों) के लिए नए संगठन प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। 23 प्रवक्ता, 29 टीवी पैनलिस्ट और 19 संगठनात्मक पदाधिकारियों की सूची की जारी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में कुल 23 प्रवक्ता घोषित किए हैं। जिनमें गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह कंग, दिनेश चड्ढा, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, जगदीप गोल्डी कंबोज, देवेंद्र सिंह लड्डी ढोस आदि शामिल हैं। 4 हलका प्रभारी, 14 ब्लॉक अध्यक्ष और 1 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नियुक्त जबकि, कुल 29 टीवी पैनलिस्टों में अरविंदर सिंह भट्टी, रणबीर सिंह ढींडसा, करमजीत कौर संधू, कंचन देओल, अमंदीप संधू आदि शामिल हैं। इसके अलावा, 19 संगठनात्मक पदाधिकारियों में 4 हलका प्रभारी, 14 ब्लॉक अध्यक्ष और 1 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
Source link
'आप' पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:हलका संगठन प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी; पंजाब प्रवक्ता और टीवी-पैनलिस्ट भी घोषित
