Headlines

कांगड़ा में आरोपी अवैध शराब से भरी कार लेकर भागा:पुलिस सामने खड़ी थी, 4 लोगों पर केस दर्ज; 18 पेटियां होने का दावा




कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी-चंबापत्तन सड़क पर रैंखा के पास पुलिस के सामने अवैध शराब से लदी एक कार के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रैंखा में टैक्सी नंबर HP-01D-7129 को कथित तौर पर अवैध शराब की पेटियों के साथ रोका था। लोगों के अनुसार, कार में करीब 15 से 18 पेटियां शराब रखी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर शराब से लदी कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन के मौके से जाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता अजय कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें शुकरदीन उर्फ पोडू, ईलामदीन उर्फ शहीदों, राशपाल और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और शराब की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी और वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *