दाढ़ी| बेमेतरा ब्लॉक के सेक्टर छिरहा अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल एनक्यूएएस मूल्यांकन हुआ। वर्चुअल मूल्यांकन के दौरान मूल्यांकनकर्ता मो. मैनुद्दीन शेख और जयप्रदा गुंडापुनेनी ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न सेवाओं का आकलन किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जागृति पटेल और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कामेश्वर राजवाड़े ने केंद्र से संबंधित दस्तावेज, रजिस्टर और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मूल्यांकन टीम के समक्ष प्रस्तुत की। मूल्यांकन की तैयारी और प्रक्रिया में जिले के आंतरिक मूल्यांकनकर्ता डोमन लाल यादव और चिंताराम साहू ने सहयोग किया। जिला स्तर से समन्वयक हिना वर्मा और राहुल राय भी मौजूद रहे। जिले के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सीएचओ और आरएचओ भी इस दौरान जुड़े रहे। इनमें हेमराज, रेणुका साहू, मुकुल आनंद, देवेंद्र कुमार वर्मा, होमेश नेताम, और लोचन सोनी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े ने कहा कि एनक्यूएएस मूल्यांकन सिर्फ दस्तावेज और भौतिक सुविधाओं की जांच तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, व्यवस्थित, जवाबदेह और मरीज-केंद्रित बनाने के लिए लगातार सुधार करना है।
Source link
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी
